नीट परीक्षा: उतरवाए कान के झुमके-घडी, हाफ टी-शर्ट और चप्पल में मिला प्रवेश
May 04 2025
ग्वालियर। रविवार को नीट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी दो घंटे पहले ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए थे। यहां दो घंटे पहले ही सेंटर में एन्ट्री शुरू कर दी गई थी। परीक्षा केन्द्र के गेट पर अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग से गुजरना पड़ा। गेट पर ही घड़ी, मोबाइल, बैग, पानी की बोतल, जूते उतरवा लिए गए थे। लड़कियों से झुमके तक उतरवा लिए थे।
हाथ में पहने कलावा भी खुलवा लिया गया था। इतना ही नहीं लडक़ों को हाफ टी-शर्ट व चप्पल में ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया है। जो परीक्षार्थी जूते पहने हुए थे उनसे बाहर जूते उतरवा लिए थे।
रविवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे के शादी समारोह के चलते वीवीआईपी व वीआईपी मूवमेंट के चलते परीक्षार्थी दो घंटे पहले ही दोपहर 12 बजे परीक्षा केन्द्र पहुंच ग्ए थे।
ग्वालियर में आयोजित हुई नीट एग्जाम के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 10 हजार 723 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक थी। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए परीक्षा केन्द्र के बाहर कड़ी सुरक्षा लगाई गई। परीक्षा केन्द्र में पहुंचने का समय दो घंटे पहले रखा गया था,जिससे आसानी से चेकिंग कर परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया जा सके।
परीक्षा केन्द्र के बाहर पुलिस की निगरानी में परीक्षा केन्द्र प्रबंधन ने परीक्षार्थियों की कड़ी चेकिंग की। गाइड लाइन के अनुसार जो सामान अंदर ले जाने की इजाजत थी वही परीक्षार्थी ले जा सके हैं। इस दौरान परीक्षार्थियों के बैग, घड़ी, मोबाइल, अन्य उपकरण बाहर ही जमा करा लिए गए थे।
परिजन भी रहे परीक्षा केन्द्र के बाहर
परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजन भी थे, इनको परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर की दूरी पर रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान पर्यवेक्षक व अधिकारियों के वाहन ही अंदर प्रवेश कर सके हैं।
परीक्षा की निगरानी के लिए प्रशासन ने दो सिटी को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के प्राचार्य राजेश पांडे और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 के प्राचार्य रोहित सक्सेना को 13-13 परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन चाहता है कि परीक्षा बिना किसी बाधा और अव्यवस्था के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









