बाड़ा पोस्ट ऑफिस की छत गिरी, एक मजदूर घायल
May 03 2025
ग्वालियर। महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस की छत गिर गई। छत गिरने से एक मजूदर घायल हो गया, जिसका जयारोग्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा शनिवार सुबह 8 बजे का होना बताया गया है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत महाराज स्थित बाड़ा पोस्ट ऑफिस का रिनोवेशन का काम किया जा रहा है। जबकि छत का काम करने के लिए अलग से 1.25 करोड़ रुपए का टेंडर हुआ है। काम करने के दौरान शनिवार सुबह छत नीचे आ गिरी जिससे वहां काम कर रहा मुकेश नाम का मजदूर घायल हो गया है। मुकेश को इलाज के लिए हजार बिस्तर अस्पताल ले जाया गया है। पोस्ट ऑफिस में रखी मशीनरी को भी नुकसान पहुंचा है।
पता चला है कि पोस्ट ऑफिस की छत में जो लकड़ी लगी है वह पूरी तरह से गल चुकी है और यह कभी भी खतरनाक रूप से गिर सकती थी। छतं में लगी हुईं यही लकडिय़ां अचानक से नीचे आ गिरीं और हादसा हो गया।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पूरे पोस्ट ऑफिस की रिनोवेशन किया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों से जगह खाली करने को पहले ही कहा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कभी एक कमरा खाली कर दिया तो कभी दूसरा कमरा खाली कर दिया। पूरा पोस्ट ऑफिस अभी तक खाली नहीं किया गया है। जबकि स्मार्ट सिटी के अधिकारी तमाम बार कह चुके हैं कि इसे खाली कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









