व्यापारियों के माल की जब्ती को लेक र टीआई से मिला कैट
May 03 2025
ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में व्यापारियों के माल की जब्ती को लेकर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) पदाधिकारी जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में ग्वालियर थाने पहुंचे जहां टीआई मिर्जा आसिफ बेग से मुलाकात कर कहा कि कोर्ट के नाम पर गुमराह कर व्यापारियों पर अन्यायपूर्ण कार्रवाई की जा रही है।
कैट ने टीआई बेग को बताया कि उपनगर ग्वालियर के दुकानदारों के साथ उच्च न्यायालय मुंबई के आदेश की गलत व्याख्या कर स्थानीय पुलिस को गुमराह कर जो जबरदस्ती व लूट जैसा व्यवहार किया गया, वो गलत है। 1 मई को उच्च न्यायालय मुंबई के आदेश के पालन में असिस्टेंट रिसीवर द्वारा कार्रवाई के क्रियान्वयन को कैट द्वारा अवैध एवं दूषित बताया गया है, जिसमें पुलिस को गुमराह कर दुकानदारों का जबरन माल उठा लिया।
असि. रिसीवर को उक्त प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करने का किसी प्रकार का कोई अधिकार नहीं था। जब आसपास के व्यापारी एकत्रित हुए और इसकी सूचना कैट को प्राप्त हुई तो सभी लोगों ने थाने पहुंचकर उनसे परिचय मांगा। इस पर असि. रिसीवर कभी अपने आपको भारत सरकार का तो कभी डीआरआई तो कभी हाईकोर्ट के प्रतिनिधि के रूप में परिचय देने लगे। उन्होंने कई बार मांगने के बाद भी अपना परिचय पत्र नहीं दिखाया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, क्रांति मिलिंद, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









