विधायक सतीश ने किया सेन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
May 03 2025
ग्वालियर। बृहत्तर नवयुवक सेन समाज एवं जनकल्याण समिति द्वारा नल वाली गली लोहिया बाजार में सेन जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सतीश सिकरवार थे, जबकि अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मोहन कोटिया ने की। आयोजन की शुरुआत में संत शिरोमणि सेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अतिथियों का स्वागत महामंत्री संतोष सेन व सुरेन्द्र सेन ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को समानित किया। वहीं अध्यक्ष मोहन कोटिया ने समिति के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। आभार महामंत्री सुरेन्द्र सेन ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामकिशन मथुरिया, ओमकार सेन, रामजी कोटिया, विष्णु घनेलिया, बालकृष्ण श्रीवास, प्रदीप सेन, परमाल श्रीवास, योगेश गुधेनिया, गबर श्रीवास, पंचम सेन, जितेन्द्र सिरोहिया, विशंभर श्रीवास, गजेन्द्र सेन, नवनीत श्रीवास, उदय सेन, अशोक श्रीवास, वकील सेन, सुशील धनेलिया, राकेश मथुरिया आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









