30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, रजिस्ट्रेशन जारी

May 03 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर दीनदयाल सिटी मॉल में 1 मई से 30 मई तक आयोजित किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की एक मई से एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी में ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर शिविर प्रात: 6 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ड्राइंग, शतरंज, अबेकस का प्रशिक्षण शिविर के मध्यम से बच्चों को दिया जाएगा।
जो कि बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास में अपना महत्व पूर्ण योगदान देगा। अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा कर प्रशिक्षण शिविर में दी जा रही विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिलाएं और अपने बच्चों का आत्मविश्वास व मनोबल को बढ़ाएँ। रजिस्ट्रेशन अभी जारी है। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक दीनदयाल सिटी पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।