भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव कायस्थ छात्रावास में 4 मई को
May 02 2025
ग्वालियर। भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव समिति द्वारा बैशाख शुक्ल सप्तमी 4 मई को भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव कार्यक्रम भगवान चित्रगुप्त धाम मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम सुबह प्रात: 9 बजे भगवान चित्रगुप्त का अभिषेक किया जायेगा। तत्पश्चात नव विवाहित युगलों द्वारा यज्ञ, पूजन, चित्रगुप्त चालीसा पाठ, आरती की जायेगी।
कार्यक्रम में विगत 4 वर्ष में जिन भी कायस्थ बन्धुओं का विवाह हुआ है वे पति-पत्नी जोड़े से हवन पूजन में भाग ले सकते हैं। यज्ञ एवं पूजन में भाग लेने हेतु 3 मई को रात्रि 8 बजे तक भगवान चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज के कार्यालय में अथवा आकाश श्रीवास्तव मो. 9827728184, 7974897760 पर संपर्क कर रजिस्टर्ड करवा लें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









