टीकेएम ने 19 प्रीमियम फीचर्स के साथ इनोवा हाईक्रॉस का एक्सक्लूसिव एडिशन पेश किया

May 02 2025

ग्वालियर। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने इनोवा हाइक्रॉस के एक्सक्लूसिव एडिशन जेड एक्स (ओ) ग्रेड में उपलब्ध होने और लॉन्च किये जाने की घोषणा की। देश भर में एक लाख से ज़्यादा ग्राहकों में भरोसेमंद, इनोवा हाईक्रॉस ग्लैमर की अपनी असाधारण भावना और कार्यकुशलता के साथ लगातार प्रभावित कर रही है। हर यात्रा को स्टीयरिंग व्हील के पीछे बैठे व्यक्ति की तरह विशिष्ट बनाने के लिए तैयार, इनोवा हाईक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन जेड एक्स (ओ) मई से जुलाई 2025 तक दो रंगों सुपर व्हाइट और पर्ल व्हाइट में सीमित मात्रा में उपलब्ध होगा। 
टीकेएम के वरिंदर वाधवा ने कहा इनोवा हाईक्रॉस ने अपने आकार और एसयूवी के संतुलन के साथ एमपीवी की विशालता के लिए लगातार ग्राहकों की मजबूत सराहना हासिल की है। इस ब्रांड में उनके निरंतर भरोसे के लिए हम वास्तव में आभारी हैं। आज, हम अपने कद्रदान ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सोच-समझकर तैयार किए गए इनोवा हाईक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन को जेड एक्स (ओ) में लॉन्च करते हुए प्रसन्न हैं। यह विशेष वैरिएंट विशिष्टता और बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए टोयोटा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इनोवा हाईक्रॉस नवंबर 2022 में अपनी शुरुआत के बाद से, ग्राहकों के बीच एक पसंदीदा विकल्प के रूप में उभरी है जो टोयोटा की जानी-मानी गुणवत्ता, स्थायित्व और विश्वसनीयता (क्यूडीआर) का प्रतीक है। उन्नत टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर (टीएनजीए) पर निर्मित 5वीं पीढ़ी के सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम द्वारा संचालित, इनोवा हाईक्रॉस उत्कृष्ट प्रदर्शन, बेजोड़ ईंधन दक्षता और बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स देने के लिए बहुत प्रसिद्ध है।