एलएनआईपीई में मजदूर दिवस पर श्रमिकों के लिए कार्यक्रम किया

May 02 2025

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान संस्थान में कार्यरत समस्त आधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों हेतु स्वल्पाहार की व्यस्था की गई। जिसमे सभी ने साथ बैठकर स्वल्पाहार लिया। यह दिन मजदूरों व श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सलाम करने का दिन के उपलक्ष्य में मनाया गया।
संस्थान कुलपति प्रो. इंदु बोरा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किये गए योगदान को याद करना है। यह दिन मजदूरों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी किया गया और साथ ही उन्होंने संस्थान में काम कर रहे सभी श्रमिकगण के काम की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया।
 कार्यक्रम के दौरान संस्थान प्रभारी कुलसचिव डॉ संजीव यादव एवं डिप्टी रजिस्ट्रार अमित यादव, डॉ. एमके सिंह, डॉ. केके साहू एवं संस्थान के समस्त अधिकारी शामिल रहे।