दो बाइक सवार बदमाशों ने युवक को कट्टा दिखाकर सोने की चेन लूटी
May 02 2025
ग्वालियर। बहन के घर से लौट रहे युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और कट्टा दिखाकर सोने की चेन लूट ली। यह घटना सिरोल थाना क्षेत्र के रमौआ और जय गुरुदेव आश्रम के पास गत देर रात की है। लुटेरों के भागने के बाद पीडि़त युवक ने पुलिस को सूचना दी।
मुरैना जिले के अंबाह बड़े पुरा निवासी राहुल कड़ेरे सफाई कर्मचारी हैं। गत रोज वह टेकनपुर में बहनोई धर्मेन्द्र की बहन की शादी में शामिल होने गया था। गत रात ही शादी खत्म होने के बाद वह घर लौट रहा था। जब वह जय गुरुदेव आश्रम के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तेज रफ्तार में उसे ओवरटेक कर रोका। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने उस पर कट्टा तान दिया और दूसरे ने उसके गले से एक तोला वजनी सोने की चेन झपट ली। पीडि़त ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे से लेकर शहर के प्रवेश मार्गों तक नाकाबंदी कर दी। बाइक सवारों की तलाश में सर्चिंग की गई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगौली ने बताया कि एक युवक ने लूट की सूचना दी है। पुलिस लुटेरों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। हालांकि, घटनास्थल पर कोई कैमरा नहीं लगा मिला। पुलिस के मुताबिक अन्य सीसीटीवी में युवक अकेले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले की जांच जारी है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









