समर कैम्प-3 का आयोजन 4 मई से

May 02 2025

ग्वालियर। सालभर थका देने वाली पढ़ाई के बाद आने वाले अवकाशों को यादगार बनाने के लिये लगातार तीसरी बार शोभा शिक्षा एवं समाज कल्याण पर्यावरण समिति एवं जीवाजी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में खुशियों की उड़ान का समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिससे बच्चे अपने भविष्य के परिश्रम के लिये तैयार हो सके।
शोभा शिक्षा एवं समाज कल्याण पर्यावरण समिति की अध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह ने बताया बच्चों के जीवन को मनोरंजक वातावरण से दिशा देने के लिये खुशियों की उड़ान समर कैम्प-3 का आयोजन 4 से 1 जून तक किया जा रहा है, जिसमें बच्चों स्वास्थ्य वर्धक नाश्ता और एनर्जी से भरपूर फल आपदि महैया किराये जायेंगे। यह कैम्प सुबह 6 बजे से 11 बजे तक रहेगा। जिसमें 4 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों को खेल कूद के साथ अन्य गतिविधियाँ सिखाई जायेंगी।