शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में समर कैंप का शुभारंभ

May 02 2025

ग्वालियर। समर कैंप ज्ञान, खेल और रचनात्मकता का संगम इस वर्ष 1 मई से 30 जून 2025 तक आयोजित का किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, समर कैंप 2025 में बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, क्ले मॉडलिंग, हुला-हूप, स्पून लेमन रेस, कहानी सुनाने की प्रतियोगिता, बोर्ड गेम्स और पहेलियाँ, ट्रेजर हंट, आर्ट एंड काफ्ट और विज्ञान प्रयोग जैसी रोचक गतिविधियों रखी गई हैं।
इस समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन से दूर रखना है, आजकल बच्चों का अधिकांश समय स्मार्टफोन, टैबलेट्स, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ गुजरता है, जो उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, इस समर कैम्प के दौरान बच्चों में डिजिटल उपकरण से दूर रखने का एक अच्छा प्रयास किया जायेगा। यह बच्चों को समय प्रबंधन और तकनीक का सही उपयोग सिखाएगा, ताकि वे अपनी प्राथमिकताओं को समझ सकें और डिजिटल उपकरणों के साथ संतुलन बनाए रख सकें, जिससे बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर, उन्हें न केवल स्क्रीन टाइम से राहत मिलेगी, बल्कि यह उनके शारीरिक, मानसिक विकास के लिए सही दिशा में कदम बढ़ाने में सहयोगी सिद्ध होगा। समर कैम्प में बच्चों के लिये खेल सामग्री अभ्युथानम वेलफेयर फाउंडेशन की सचिव श्रीमती स्वीटी द्वारा शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय को भेंट की गयी।
इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा, विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक, पूजा साहू, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, कमल चामडिय़ा, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल एवं समर कैम्प में पंजीकृत 50 बच्चे एवं उनके अभिभावक सहित पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राए आदि उपस्थित थे।