चौपाटी पर सोया चाप दुकान में लगी आग, लाखों का समान खाक
May 02 2025
ग्वालियर। गुरुद्वारे के पीछे चौपाटी पर गत रात एमएम सोया चाप की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर लीकेज होना बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन आग में लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया। जिस समय आग लगी, तब मौके पर बहुत भीड़ थी। दुकान से आग की लपटें उठती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। पास ही पुलिस चेकिंग चल रही थी। पुलिस फोर्स ने वहां पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लिया।
टीआई इंदरगंज दीप्ति तोमर ने बताया कि शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा के पीछे बनी चौपाटी पर स्थित एक एमएम सोया चाप की दुकान में गत रात अचानक भीषण आग लग गई। कुछ दूरी पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी। दुकान से आग की लपटों को उठता देख तत्काल पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
दो फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटे इतनी बड़ी थी की दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
आग लगने के पीछे दुकान में रखें गैस सिलेंडर में लीकेज होना बताया जा रहा है। आग लगने से दुकानदार सिलेंडर वहीं छोड़ बाहर निकल आया था। जिसके बाद धीरे-धीरे आग फैल गई और पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आग कैसे लगी जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









