कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने छाता, चप्पल वितरित

May 01 2025

ग्वालियर। मजदूर दिवस के अवसर पर कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें ज़रूरतमंद और श्रमिक वर्ग के लोगों को छाता, चप्पल, फल, मिठाई, बिस्कुट के पैकेट सहित कई उपयोगी वस्तुएं वितरित की गई।
यह कार्यक्रम संस्था की सामाजिक जि़म्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाता है। संस्था का मानना है कि समाज के निर्माण में श्रमिक वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, और इस वर्ग को सम्मान और सहायता देना हम सभी का कर्तव्य है।
कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन समय-समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने का कार्य करती रही है। मजदूर दिवस के इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब समाज का हर वर्ग एकजुट होकर काम करता है, तो सकारात्मक परिवर्तन निश्चित होता है।
कार्यक्रम में जगदीश उपाध्याय, हेमलता राव, महेंद्र भटकारिया, पुष्पा मिश्रा, अनिल पुनियानी, कंचन राव समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।