माधवीराजे की प्रथम पुण्यतिथि पर मराठा बोर्डिंग में होगी भागवत कथा 4 मई से
May 01 2025
ग्वालियर। कैलाशवासी राजमाता माधवीराजे सिंधिया की प्रथम पुण्यतिथि पर मराठा बोर्डिंग एवं महाराष्ट्र क्षत्रिय हितचिंतक सभा द्वारा मराठा बोडिऱ्ंग परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 4 से 10 मई तक किया जा रहा है। कथा व्यास 11 वर्षीय बाल कथा वाचक सुश्री लाड़ली सरकार होंगी। कथा का समय दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रहेगा।
आयोजन अध्यक्ष बलराज शिंदे संयोजक संग्राम कदम, सहसंयोजक एडवोकेट संजय सूर्यवंशी, रविंद्र पाटनकर एवं मीडिया प्रभारी गजेंद्र इंगले ने गुरूवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि कथा आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है।
श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व गिर्राज मंदिर ओल्ड हाईकोर्ट से कथा स्थल तक सुबह नौ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अकोला सांसद सुरेन धोत्रे विशेष रूप से शामिल होंगे। कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं पीली साड़ी पहनकर सिर पर कलश लेकर चलेंगी।
उन्होंने बताया कि 7 मई को कथा स्थल पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 8 मई को गोवर्धन पूजा होगी। 9 मई को रुकमणि विवाह एवं 10 मई को सुदामा चरित्र के साथ कथा समापन होगा। इसी दिन पूर्णाहूति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दस हजार श्रद्धालु सम्मलित होंगे। पत्रकारवार्ता में धमेंद्र गायकवाड, विजय पाटनकर, सुरेश शिंदे, मनोज मोरे, सयाजीराव कदम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









