बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था ने किया महिला श्रमिकों को सम्मानित

May 01 2025

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा एक मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर इंडस्ट्रियल एरिया फैक्ट्री में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाली माता बहनों को फूल माला पहनाकर मुख्यातिथि संजय धवन ने स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्ट्रियल एरिया एशियाशिशन के उपाध्यक्ष अशोक प्रेमी ने की।
इस अवसर पर डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि हमारी बहने किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। चाहे घर के काम हो या जीविका चलाने के लिए लिए श्रमिक रूप में यह बेहर भूमिका निभाती है।
वहीं संजय धवन एवं अशोक प्रेमी ने भी सभी मातृ शक्तियों को विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दी।