कई वर्षो से एक ही जिले में जमे हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतारण किया जाए-मौर्य
May 01 2025
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने प्रेस को बताया कि प्राय: देखने में आ रहा है कि अधिकांश विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर विभागीय अधिकारियों से साँठ-गाँठ कर कुछ ही अधिकारी और कर्मचारी कई-कई वर्षों से महत्वपूर्ण पदों पर जमे हुए हैं। जो स्पष्ट रूप से मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशों का खुला उल्लंघन है।
अजाक्स प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से माँग करता है कि विभागों में कार्यरत अन्य सभी योग्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए अनिवार्य रूप से विभागीय रोटेशन प्रणाली लागू की जाए। जिससे अन्य महत्वपूर्ण सीटों के कार्यो का अनुभव सभी कर्मचारियों को प्राप्त हो सके। उसी प्रकार कई वर्षो से एक ही जिले में पदस्थ विवादास्पद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रत्येक 3 वर्ष में बैंकों की तर्ज पर अनिवार्य रूप से स्थानांतरण किया जाए।
मप्र अजाक्स ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशों के तहत प्रत्येक 3 वर्ष में विभागों में अनिवार्य रूप से रोटेशन तथा जिलों में लंबे समय से जमे अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









