लंगर समितियों ने की सुरक्षा देने की माँग
May 01 2025
ग्वालियर। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु देश एवं विदेश से अमरनाथ यात्रा के लिए पहुँचते हैं, यात्रियों के खाने-पीने, रहने के लिए पूरे देश से कईं सारी संस्थाएँ लंगर लगाने पहलगांव एवं बालटाल दोनों यात्रा मार्गों पर पहुँचती हैं।
वर्ष 2025 अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले पहलगांव पर हुए आतंकी हमले से लंगर लगाने वाली समितियों एवं संस्थाओं में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी के चलते सभी संस्थाओं ने प्रति लंगर विशेष सुरक्षा की माँग की है।
ग्वालियर की श्री बाबा बर्फानी हर-हर महादेव सेवा समिति के महेंद्र भदकारिया एवं लोकेश शर्मा ने बताया समिति का चार सदस्यीय दल अगले माह लंगर के लिए आवंटित जगह का मुआयना करने जाएगा एवं श्राइन बोर्ड के अधिकारीयों से सुरक्षा को लेकर अपना मुद्दा रखेगा।
समिति के सचिव पन्नालाल गौड़ एवं गौरव नागवानी ने बताया समिति का इस वर्ष चौथा लंगर बालटाल बैस कैम्प में लगेगा। ग्वालियर से पहलगांव के रास्ते जाने वाले 150 श्रद्धालुओं का पहला जत्था 27 जून को सुनील शिवहरे एवं भरत ढींगरा के नेतृत्व में रवाना होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









