भगवान परशुराम ने आतातायियों से पृथ्वी को मुक्त कराया-ददरुआ सरकार
May 01 2025
ग्वालियर। अक्षय तृतीय के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छटे अवतार भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव पर मध्यप्रदेश सनाढय सभा व सर्व ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में भगवान परशुरामेश्वर मंदिर रामकुई पर परशुराम का अभिषेक समस्त उपवर्ग व संगठन के अध्यक्ष व वरिष्ठ ब्राह्मणों के द्वाराआचार्य हरीश चंद्र शास्त्री व आचार्य वैभव विदुआ के साथ 11 ब्राह्मणों आचार्यो ने मंत्रोउचारण के साथ सम्पन्न कराया। इस अवसर पर 101 दीपकों से संतो व विप्र बंधुओ ने परिवार सहित महाआरती की।
इस अवसर महामंडलेश्वर रामदास महाराज ददरुआ सरकार, महंत रामसेवक दास महाराज गंगादास की बढ़ी शाला, ढोली बुआ महाराज, डॉ अरविन्द शुक्ला कुलपति राजमाता कृषि विश्वविद्यालय व डॉ श्रीमती स्मिता शाहस्त्रबुद्धे कुलपति राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय द्वारा संत अतिथियों व किशन मुदगल का सम्मान किया गया।
ददरुआ सरकार ने अपने कहा कि भगवान का प्रकटोत्सव विशाल व भव्यरूप से मनाया जा रहा है इसके लिए ब्राह्मण समाज को आशीष। परशुराम का अवतार पृथ्वी को अत्याचारियों से मुक्त करने के लिये हुआ, उनका अवतार जीवंत है। कुलपति डॉ शुक्ला ने भगवान परशुराम पर व्याख्यान दिया व कुलपति ड़ॉ श्रीमती शाहस्त्रबुद्धे ने भगवान परशुराम का भजन गाया।
इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिरोने व भगवान परशुरामेश्वर मंदिर का निर्माण कर ब्राह्मण समाज को समर्पित करने पर मप्र सनाढय सभा के अध्यक्ष किशन मुदगल का सांत्व महात्माओं सहित, सर्व ब्राह्मण महासंघ व समस्त ब्राह्मण उपवर्ग, संगठन के अध्यक्षो के द्वारा ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर किशन मुदगल, रामनारायण मिश्रा, इंजी राजेश नायक, लोकेंद्र पाराशर, सुनील शर्मा, विवेक मिश्रा, अंकित पांडे, अमित शर्मा, ओपी व्यास, विनोद भार्गव, विनोद कटारे, बालेंदु शुक्ला, अशोक पटसरिया, अशोक शर्मा, केशव पांडे, एमडी पराशर, केडी सोनकिया, प्रेम पचौरी, विनोद शर्मा, बद्रीनारायण शुक्ला, राघवेंद्र शर्मा, डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रकाशनारायण शर्मा, श्रीराम शर्मा, महेंद्र पटसरिया, प्रमोद बितथरिया, राधेश्याम शर्मा, अशोक प्रेमी, देवेंद्र मरैया, राकेश नायक, देवेंद्र दुबे, भूपेंद्र शर्मा, राकेश दीक्षित, कल्याण श्रोती, नरेंद्र चतुर्वेदी, नरेंद्र कुमार शुक्ला, दीपक बुधौलिया, राम पाठक, नरेश कटारे, रामनिवास समाधिया, वासुदेव शर्मा, शशीकांत दीक्षित, नरेंद्र भारद्वाज, डॉ हरिमोहन पुरोहित, डॉ अनिल शर्मा, सुमन शर्मा, ममता कटारे, अनिता रिछारिया, लक्ष्मी भार्गव, कांता शर्मा, सुधा दीक्षित, सारिका उपाध्याय, पवन मिश्रा प्रदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









