एडवोकेट पर छह दिन पहले हुए हमले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से अधिवक्ताओं में रोष
Apr 30 2025
ग्वालियर। अवैध भट्टों का निर्माण करने पर की गई शिकायत के कारण रंजिश के चलते एडवोकेट कमलेश कुमार चतुर्वेदी पर छह दिन पहले हुए हमले के मामले में अभी तक पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से अधिवक्ताओं में रोष है। इस हमले में घायल हुए एडवोकेट कमलेश कुमार का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके हाथ और पैर के अलावा पसलियों में भी चोटें आई है।
एडवोकेट कमलेश चतुर्वेदी का आरोप है कि आरोपियों ने हमला करने के साथ ही लूट भी की है। एडवोकेट कमलेश कुमार चतुर्वेदी निवासी रामकला नगर मुरार ने उटीला थाना प्रभारी को लिखे गए आवेदन में बताया कि 24 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 9.30 बजे तैयार होकर अपनी मोटरसाइकिल एमपी 07 एमक्यू 6252 से अपने गांव बंदोली होते हुए कोर्ट जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम बंदोली में अपने नए बन रहे घर के पास पहुंचा तभी पहले से घात लगाए बैठे प्रहलाद, बंटी, बल्लू, करुआ, नवाब, अमन और ओमप्रकाश तथा दो अज्ञात व्यक्ति जो कि लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लिए हुए थे, उन्होंने उनके पिता को रोक लिया और कहा कि तू बड़ा वकील बनता है आज तुझे सबक सिखाते हैं।
आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया, इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। इससे उनकी बाई कोहनी की हड्डी में फ्रेक्चर है तथा पसली भी टूट गई है। उनके पिता की मोटरसाइकिल, उनकी घड़ी, सोने की चेन एक बैग जिसमें कोर्ट की फाइलें थी, मोबाइल फोन और पर्स जिसमें कैश रखा था लूट लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









