अक्षय तृतीया बिना मुहूर्त के विवाह समारोह आयोजित हुए
Apr 30 2025
ग्वालियर। अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में बिना मुहूर्त के विवाह समारोह आयोजित हुए। अक्षय तृतीया पर शहर के सभी मैरिज गार्डन, होटल, सामुदायिक भवन फुल रहे। अक्षय तृतीया पर एक-एक बैंड वाले पर तीन से चार-चार बारातें वधु के घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी।
अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त होने से बाजारों में सुबह से रौनक छाई हुई थी। गर्मी की परवाह किए बगैर लोग जमकर सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आयटमों की खरीदारी करी। अक्षय तृतीया पर कई जगह सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित हुए।
नगर निगम द्वारा साइंस कॉलेज में 114 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इसके अलावा कलचुरी कलार महासभा द्वारा फूलबाग मैदान में 14 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसके चलते फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर सुबह से बैंड-बाजे वाले पहुंच गए। दूल्हों के आने के बाद उनकी एक साथ बारात निकाली गई। अक्षय तृतीया पर शहरभर में बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित हो रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









