ब्राह्मण समाज के 6 दूल्हों की एक साथ निकली बारात
Apr 30 2025
ग्वालियर। ब्राह्मण समाज के छह दूल्हों की बारात लक्ष्मीबाई की समाधि से बैंडबाजों के साथ शुरू हुई ये बारात सकल ब्राह्मण महासमिति के तीसरे विवाह सम्मेलन की थी। आयोजन लक्ष्मीबाई कालोनी के मां संतोषी भवन में था। वहां द्वारचार, वरमाला, कन्यादान और सात फेरों के बाद परिजनों ने बेटियों की विदाई की। इस मौके पर मुख्य अतिथि महंत मनीष विठ्ठल अण्णा महाराज ने कहा कि ब्राह्मण समाज की यह पहल अनुकरणीय है। सम्मेलन में नवदंपती को घर गृहस्थी का सामान उपहार में दिया। विवाह संस्कार पं. ब्रह्मदत्त पांडेय ने संपन्न कराया।
सम्मेलन में डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला, डा. केशव पांडे, तीरथ मिश्रा, बीना भारद्वाज, लक्ष्मी शर्मा, सुधा दीक्षित, अनिता रिछारिया, राजीव पस्तोर, अशोक प्रेमी, रामनिवास शर्मा, कांता शर्मा, संगीता शर्मा, नीतू शर्मा, रेनू शर्मा, डॉ मुन्नालाल शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, सोनू बाजपेई, योगेंद्र दीक्षित, हेमंत शर्मा, विमला मौसी ने आशीर्वाद दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









