देवर्षि नारद जयंती उत्कृष्ट पत्रिकारिता सम्मान-संवाद 18 को

Apr 30 2025

ग्वालियर। मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास की ओर से प्रतिष्ठित आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती उत्कृष्ट पत्रिकारिता सम्मान एवं संवाद 18 मई रविवार को दोपहर 12:30 बजे बाल भवन सभागार में होगा। इस तारतम्य में आयोजन मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न समितियों का गठन किया गया। समारोह में पत्रकारिता से संबंधित विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।