5 दिवसीय निशुल्क मेंटल मैथ्स प्रशिक्षण शिविर शुरू, बच्चों ने सीखा जोडऩा-घटाना

Apr 30 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर युथ सोसायटी द्वारा, सी 177 शिवांशु विला आकांक्षा अपार्टमेंट के सामने पटेल नगर सिटी सेंटर पर 5 दिवस का निशुल्क मेंटल मेथ्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 29 अप्रैल से प्रतिदिन शाम 7 बजे से किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि मेंटल मेथ्स शिविर के पहले दिन गणित के सवालों को खेल खेल में अबेकस को आधार बनाकर तेज गति से हल करने का प्रशिक्षण दिया।
 प्रशिक्षक अशोक जैन ने बच्चों को 1 से 99 तक के जोडऩा घटाना दोनों हाथो की उंगलियों पर एवं अबेकस् पर सिखाया एवम अबेकस की बारीकियां के बारे में बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। अबेकस पर प्रतिदिन अभ्यास करने से बच्चों की एकाग्रता, रचनात्मक सोच, गणित गणितिय कुशलता बढ़ती है विकास होता है।