दीपक जैन अध्यक्ष, आकाश जैन महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन नियुक्त

Apr 30 2025

ग्वालियर। आप और हम टीम ग्रेटर ग्वालियर के वार्षिक चुनाव दानाओली स्थित दिगंबर जैन वरैया मंदिर के परिसर में संस्था के पूर्व अध्यक्ष रवि जैन की अध्क्षता में ओर पूर्व महामंत्री आदित्यमणि जैन की निदेशन में नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से  चुनाव सम्पन्न कराए गए। 
नवीन कार्यकारिणी में संस्थापक अध्यक्ष रवि जैन जौरा, नवीन अध्यक्ष दीपक जैन नमकीन, उपाध्यक्ष कमल जैन सोनू कुलैथ, उपाध्यक्ष रवि जैन सिमरिया, महामंत्री आकाश जैन कुलैथ, सहमंत्री अंकित जैन करहिया, कोषाध्यक्ष  सुरेन्द्र जैन करहिया, अंकेक्षक रविंद्र जैन वीनू, सांस्कृतिक मंत्री यशमणि जैन प्रचार मंत्री गिरीश जैन मगरौनी विहार संयोजक राहुल जैन सिंघई अमित जैन टिंकू पीयूष जैन संदीप जैन अमोल, ग्रीटिंग चेयरमैन रिंकेश जैन रिंकू ओर हरीश जैन, प्रवक्ता भानूप्रकाश जैन नियुक्त हुए।
 जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि हम ओर हम टीम का दूसरा नाम जैन कमांडो के नाम से सकल जैन समाज में पहचानी जाती है। शहर की सीमा ने पद विहार करते हुए जैन संत ओर साध्वियों की आगवानी करने के साथ पद विहार लम्बे किलो मीटर तक करते हैं।आप ओर हम टीम  के युवा का प्रयास जैन धार्मिक आयोजन के साथ युवा साथियों को समाज के प्रतीक जोडऩा ओर जैन संस्कृति पहचान करते हैं।