आदित्य प्रताप गुर्जर ने केनोई और कायकिंग वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
Apr 30 2025
भितरवार। विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले ग्रामीण खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। ऐसे ही चीनोर गांव के प्रतिभाशाली वाटर स्पोर्टस खिलाड़ी आदित्य प्रताप सिंह गुर्जर ने भोपाल में हुई केनोई और कायकिंग वाटर स्पोर्टस में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है। जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को भोपाल में 35वां नेशनल केनोई और कायकिंग वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। चार दिवसीय 28 अप्रैल तक चली इस प्रतियोगिता में विकासखंड के ग्राम चीनोर निवासी आदित्य प्रताप गुर्जर पुत्र गजेंद्र गुर्जर ने भी भाग लिया था।
भाजपा नेता चतुर सिंह दद्दू के नाती आदित्य प्रताप गुर्जर ने केनोई और कायकिंग वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले में 2 किमी 500 मी 200 मीटर में अपने प्रतिद्वंदी खिलाडिय़ों को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। आदित्य के शानदार खेल पर मध्य प्रदेश की टीम प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रही। आदित्य की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और गांव में हर्ष का माहौल है। भाजपा नेता चतुर सिंह दद्दू ने अपने नाती द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतितिगिता में खिलाड़ी अपनी केनो को पेडलिंग करते हैं। और कायकिंग में कयाक का उपयोग करते हैं। दोनों हीं पानी पर चलने वाले खेल हैं। लेकिन केनाई में पेडलर घुटनों पर बैठते हैं। जबकि कायकिंग में वे सीट पर बैठते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









