भाविप शाखा समर्पण ने दो कन्याओं के विवाह मे सहयोग किया

Apr 30 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने सेवा संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत दो कन्याओं के विवाह मे सहयोग किया। शाखा संस्थापक व संयोजक संजय धवन ने बताया कि 2 निर्धन परिवार की कन्या शालू शाक्य निवासी शेख की बगिया लक्ष्मीगंज व मुस्कान कुशवाह निवासी समाधिया कॉलोनी नयापुरा को विवाह मे गृहस्थ जीवन मे काम आने वाला सामान दिया गया।
दिए गए सामान में गदे तकिए चदर, रजाई, ड्रेसिंग टेबल, 4कुर्सी टेबल सैट, तूफान पंखा, डिनर सेट, स्टील डिब्बा, पानी बोतल सैट, कप बाउल सैट, पर्स, सिगांर किट, पेंट शर्ट साड़ी आदि थे।
शाखा-समर्पण के संजय धवन ने बताया जिस कन्या के माता पिता नही होते या कोई भी एक नहीं होता ऐसे परिवार की कन्याओं को पुरे वर्ष भर शाखा समर्पण परिवार सहयोग कर पुण्य कमा रही है।
इस अवसर पर  अमित सेठी, विम्मी सचदेवा, लता गुप्ता, माया शाक्य, गुलाब सिंह प्रजापति, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पंकज शर्मा, महेश धीमान, संजय श्रीवास्तव, रवि झा, महेन्द्र शेखावत, वीरेन्द्र खण्डेलवाल, राजा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।