इस्कॉन ग्वालियर में चंदन यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 30 से
Apr 29 2025
ग्वालियर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जगन्नाथ मंदिर नया बाजार (इस्कॉन ग्वालियर) में चंदन यात्रा महोत्सव का भव्य आरंभ हो रहा है, जो 20 मई तक चलेगा। यह उत्सव 550 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा है, जो भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए चंदन सेवा के रूप में मनाया जाता है।
इस दिव्य उत्सव की प्रेरणा गौडीय वैष्णव संप्रदाय के आचार्य श्रील माधवेंद्र पुरी पाद की अद्भुत भक्ति लीला से जुड़ी है। एक बार वे गोवर्धन में रहकर एकांत में भगवान गोपाल की भक्ति कर रहे थे। एक रात भगवान ने स्वप्न में आकर कहा कि मैं इस गिरिराज के भीतर स्थित हूँ, मुझे बाहर निकालो और मेरी सेवा करो। माधवेंद्र पुरी ने ग्रामीणों की सहायता से गोपाल को बाहर निकाला, अभिषेक किया, और अन्नकूट महोत्सव के साथ भगवान की सेवा प्रारंभ की।
कुछ समय बाद, गोपाल ने पुन: स्वप्न में आदेश दिया, मुझे गर्मी बहुत लगती है, जगन्नाथ पुरी से मलय चंदन लाओ और मेरा लेपन करो। यह सुनकर माधवेंद्र पुरी ने तुरंत यात्रा प्रारंभ की, और अनेक कष्टों को सहते हुए पूरी पहुंचे। वहाँ उन्होंने जगन्नाथ मंदिर के राजा से चंदन प्राप्त किया और उसे लेकर गोपीनाथ का लेपन किया। यह सेवा भगवान को इतनी प्रिय थी कि आज भी चंदन यात्रा के रूप में पूरे भारत में मनाई जाती है।
अक्षय तृतीया पर ठाकुर जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा महारानी व गौर निताई का विशेष चंदन अलंकार और अत्यंत मनोहर फूल बंगला दर्शन भक्तों के लिए प्रमुख आकर्षण रहेंगे। साथ ही, पूरे उत्सव में हर दिन हरीनाम संकीर्तन, प्रवचन, आरती एवं महाप्रसाद की दिव्य व्यवस्था की गई है।
मंदिर के प्रबंधक महेंद्र प्रभु ने कहा, चंदन यात्रा केवल एक परंपरा नहीं, यह भक्ति और सेवा का ऐसा पर्व है जो माधवेंद्र पुरी की आत्मीयता और प्रेम से प्रेरित है। हर भक्त को इस उत्सव में भाग लेकर ठाकुर जी की शीतल सेवा का लाभ लेना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









