संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हडताल उपमुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्थगित

Apr 29 2025

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि विगत कई दिनो से चली आ रही अनिष्चितकालीन हडताल उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में मिशन संचालक डॉ सलोनी सिडाना, प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ कुलदीप सिंह गुर्जर सहित संघ के अन्य पदाधिकारी की मौजूदगी में आश्वासन पर निम्न सहमति पर मंगलवार को स्थगित कर दी गयी है। 
उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला द्वारा यह दिया गया है कि शीघ्र ही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा की जारी मांग जैसें एनपीएस, ग्रेज्युटी, स्वास्थ्य बीमा, ईएल एवं मेडीकल लीव, समकक्षता अनुसार वेतन निर्धारण विसंगति को दूर किया जाएगा। अप्रैजल जैसे कुप्रथा को सरल किया जावेगा एवं अन्य न्याय यथोचित मांगो का निराकरण समय-सीमा में किया जावेगा।