एलएनआईपीई की छात्रा चेष्टा इमलया ने तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता

Apr 29 2025

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) की बीपीएड 6 सेमेस्टर की छात्रा चेष्टा इमलया ने रोप स्कीपिंग चैंपियनशिप में तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है।
एलएनआईपीई जनसंपर्क अधिकारी सागर यादव ने बताया कि राजस्थान के पिंडवाड़ा, सिरोही में माधव विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में चेष्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
 चेष्टा ने इससे पहले भी वर्ष 2022-23 में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित की गई। जहां इवेंट फ्रीस्टाइल महिला में स्वर्ण पदक हासिल किया।
वर्ष 2023-24 में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप भी एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित की गई। जहां चेष्टा ने इवेंट फ्रीस्टाइल महिला में दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया और 2024-25 में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप भी माधव विश्वविद्यालय सिरोही पिंडवाड़ा, राजस्थान में आयोजित की गई। जहां मैंने इवेंट फ्रीस्टाइल महिला में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। 
कुलपति प्रो. इंदु बोरा प्रभारी कुलसचिव डॉ. संजीव यादव के द्वारा गोल्ड मेडल विजेता छात्र को बधाई दी गई।