एमआईटीएस में राष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में युवाओं ने दिखाया दमखम
Apr 29 2025
ग्वालियर। एमआईटीएस में राष्ट्रीय स्तरीय ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि स्काईरोड्स क्लब द्वारा आयोजित और स्टैन कंपनी के विशेष प्रायोजन में संपन्न हुए इस प्रतियोगिता में भारत के कोने-कोने से 130 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
डिजिटल गेमिंग के इस महाकुंभ में दिल्ली, नोएडा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लोकप्रिय गेम फ्रीफायर मैक्स पर आधारित इस प्रतियोगिता में युवाओं ने अपनी गेमिंग कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्काईरोड्स क्लब के सिर्फ 16 सदस्यों ने इतने बड़े आयोजन को बिना किसी खामी के संपन्न कराया, जो स्वयं में एक उपलब्धि है।
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों और दर्शकों के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर तकनीकी उपकरणों की उत्कृष्ट व्यवस्था ने प्रतिभागियों का अनुभव और भी यादगार बना दिया। स्टैन कंपनी के प्रायोजन से आयोजित इस टूर्नामेंट में युवा प्रतिभागियों को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन मंच मिला। कार्यक्रम के समापन पर स्टैन कंपनी ने स्काईरोड्स क्लब को उनके निरंतर स्वयंसेवी कार्यों और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









