महिला सहभागिता के अंतर्गत अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन

Apr 29 2025

ग्वालियर। भाविप विवेकानंद शाखा एवं आरोग्य भारती ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम घोसीपुरा स्थित माध्यमिक विद्यालय पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एनीमिया विषय पर डॉ अंजली रायजादा एवं डॉ श्वेता माहेश्वरी ने जागरूकता के लिए प्रबोधन दिया एवं परीक्षण भी किया  गया। कार्यक्रम में इंडस हॉस्पिटल के सहयोग से हीमोग्लोबिन की जॉंच की गई साथ में गुड चना पोषण आहार एवं आयरन केल्शियम की दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 125 महिलाओं एवं बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ राहुल सप्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मेघना सिंघल व विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर मयंक गर्ग, नीरव सिंघल, मेघना सिंघल, डॉ अनिल शर्मा, डॉ राहुल जैन, डॉ रजनीश नीखरा आदि उपस्थित रहे।