1200 से अधिक लोगों ने किया प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास

Apr 28 2025

ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान के 59वें स्थापना दिवस समारोह में एमएलबी कॉलेज ग्राउंड में योग सत्र में 1200 से अधिक लोगों ने आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। भारतीय योग संस्थान के प्रधान देशराज, सुरेश विज ने जीवन जीने की कला, योग अपनाने के लिए भारतीय योग केंद्रों पर जाने के लिए प्रेरित किया। दूसरे सत्र में कैंसर चिकित्सालय व अनुसंधान केंद्र पर संस्थान के शीतला सहाय सभागार में 350 कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें वक्ताओं ने योग के उदभव व उसके विकास विषय पर व्याख्यान दिया। डायरेक्टर डॉ बीआर श्रीवास्तव ने कैंसर की बीमारी के निदान में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला।