ग्वालियर यूथ डायलॉग में युवाओं ने सीखा नेतृत्व और सफलता के सूत्र

Apr 28 2025

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्वालियर यूथ डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग सिटी सेंटर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी जेंडेन लिंग्जेरपा और उद्योगपति विकास गंगवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं का मार्गदर्शन किया। 
अतिथियों ने युवाओं के साथ नेतृत्व, करियर निर्माण तथा सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर संवाद किया। आईपीएस जेंडेन लिंग्जेरपा ने युवाओं से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संघर्ष और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी हैं। वहीं विकास गंगवाल ने अपने उद्यमशीलता के सफर की प्रेरणादायक कहानी सुनाई और युवाओं को नवाचार और धैर्य के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने वक्ताओं से अपने सवाल पूछे।
गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि यूथ डायलॉग का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में संयोजक के रूप में सीए स्निग्धा निगम मौजूद रहीं। इस अवसर पर अनस खान, हरीश जगवानी, आकाश त्रिपाठी, जयेश श्रीवास्तव, मोहित सिंह, मुस्कान शिवहरे, शिवम सोनी, अमन शर्मा, अंशिका शर्मा, आकांक्षा भदौरिया, दीपक माहौर आदि सदस्य मौजूद रहे।