अमेरिका में शोध पत्र पढऩे जाएगी ग्वालियर की बेटी अंजली

Apr 27 2025

ग्वालियर। ग्वालियर की बेटी अंजली जोशी केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार के जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग में शोध करते हुए अंजली को आगामी मई माह में अमेरिका की जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिला है। यह सम्मेलन 1 से 3 मई के बीच हरंडोन, अमेरिका में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में अंजली अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेगी। 
शहर के चार शहर का नाका प्रसाद नगर निवासी अंजली इस उपलब्धि के लिए अपने गुरूजनों के मार्गदर्शन के साथ अपने माता-पिता सुषमा-योगेंद्र जोशी के प्रोत्साहन के लिए अहम मानती हैं। अंजली ने बताया कि मैं जिस परंपरागत सोच वाले बैकग्राउंड से आती हूं, उसमें लडक़ी को पढऩे के लिए अकेले भेजने का निर्णय आसान नहीं था, लेकिन मेरे माता-पिता ने मुझ पर भरोसा किया और मैंने दिखा दिया कि बेटियों को मौका मिले तो वह भी कुछ कर सकती हैं।