मेडिकल छात्रों ने किया 118 यूनिट रक्तदान
Apr 27 2025
ग्वालियर। जीआरएमसी के एमबीबीएस छात्रों ने रक्तदान किया। जेएएच स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने किया। उन्होंने कहा कि रक्त की एक-एक यूनिट किसी की जान बचा सकती है। जब डॉक्टर बनने की राह पर चल रहे विद्यार्थी स्वयं आगे आकर रक्तदान करते हैं, तो समाज को प्रेरणा मिलती है। रक्तदान शिविर में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक के छात्रों ने भागीदारी निभाई। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह उइके ने बताया कि शिविर में छात्रों ने 118 यूनिट रक्तदान किया।
इस मौके पर डॉ. सुधा आयंगर, डॉ. अमित निरंजन, ललित, जेपी शर्मा, प्रिया तोमर, डॉ. संदीप जादौन मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









