सकल ब्राह्मण महासमिति ने डॉ हेमंत की गिरफ्तारी की मांग
Apr 27 2025
ग्वालियर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सकल ब्राह्मण महासमिति के कार्यालय में प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में भगवान परशुराम पालकी यात्रा समिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि दतिया के अंदर के सीएमओ डॉक्टर हेमंत मंडलोई ने ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों का स्तेमाल किया जिसे कदाचित सहन नहीं किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर यदि उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो सकल ब्राह्मण महासमिति सडक़ों पर उतरेगी।
2 मई को आदिशंकराचार्य की जयंती पर ग्वालियर के ब्राह्मण मीडियाजनों का सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा परशुराम रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में श्रीमती बीना भारद्वाज, श्रीमती अनीता रिछारिया, वंदना भूपेंद्र प्रेमी, अंजू दीक्षित, शशि गोस्वामी, ब्रह्म दत्त पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी, हेमंत एडिशन शर्मा, डॉ मुन्नालाल शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, आशा त्रिपाठी, मंजू मिश्रा, संध्या शर्मा, माया शर्मा, रेनू शर्मा, अनीता दीक्षित, निशा शुक्ला, शशि शर्मा आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









