रक्तदान शिविर आयोजन किया गया

Apr 27 2025

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं एफटीएस युवा के साथ एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. बीआर श्रीवास्तव (डायरेक्टर कैंसर हॉस्पिटल) ने सभी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें रक्तदान के महत्व समझाए। रक्तदान से प्राप्त हुए रक्त का उपयोग कैंसर रोगियों के उपचार में किया जाएगा। 
शिविर में मिस ख्याति, मिस संचिता, डॉ. सन्तोष, मिस तनिष्का, डॉ. फारुख खान, सुशील कुमार गुप्ता, गौरव तमोली, विवेक, राकेश श्रीवास्तव, सुश्री अंजली दोहरे आदि रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।