संदीप शर्मा (बेहटा) बने भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज मुरार के नवीन अध्यक्ष

Apr 26 2025

ग्वालियर। श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज इकाई मुरार की बैठक भगवान परशुराम मंदिर घासमंडी मुरार में आयोजित की गई। ईकाई के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी भंग कर मौखिक इस्तीफा समाज के वरिष्ठजनों के समक्ष प्रस्तुत किया। समाज द्वारा रमाशंकर मिश्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया एवं तत्पश्चात रामेश्वर दयाल शर्मा द्वारा नवीन अध्यक्ष के लिए संदीप शर्मा बेहटा का नाम प्रस्तावित किया। सर्व सहमति से निर्विरोध नवीन अध्यक्ष के रूप में संदीप शर्मा जी बेहटा को सहमति प्रदान की गई। 
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रामकिशन ठेकेदार, यतेंद्र तिवारी, कैलाश नारायण शर्मा, विनोद शर्मा, रवि भार्गव, रामसेवक शर्मा, जय शर्मा, राकेश मिश्रा, दीपक शास्त्री, रमेश शास्त्री, रामनारायण शर्मा, विनोद शर्मा एडवोकेट, ब्रह्मदत्त पाण्डेय शास्त्री आदि समाजजन उपस्थित रहे।