सुपर माइंड चैस टूर्नामेंट 4 मई को

Apr 26 2025

ग्वालियर। जिला शतरंज संघ की ओर से सुपर माइंड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन 4 मई रविवार को दीनदयाल सिटी मॉल में किया जाएगा। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि टूर्नामेंट सुबह 10 बजे से होगा, जिसमें प्रतिभागी को 9:30 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। विभिन्न कैटेगरी एवं एज कैटेगरी में अंडर 8, अंडर 12, अंडर 16, अंडर 24 गर्ल्स एंड बॉयस दोनों के लिए रखी गई है। प्रत्येक कैटेगरी में 5/5 ट्रॉफी गर्ल्स एंड ब्वॉय के लिए रखी गई है। इस टूर्नामेंट में सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।