स्कूली बच्चों को नाश्ता तथा स्टेशनरी का वितरण

Apr 26 2025

ग्वालियर। लघु उद्योग भारती संगठन की बिरलानगर इकाई द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक विद्यालय आरामील रोड में सुबह 10 बजे 46 बच्चों को नाश्ता तथा स्टेशनरी का वितरण पुरुषोत्तम कौशिक के आतिथ्य में किया।
इसअवसर पर स्कूल प्राचार्य संध्या सचदेवा, कैलाश वलेचा, शिव कुमार सिंघी, अभय गर्ग, महेश धीमान, जगदीश मित्तल, महेन्द्र गुप्ता, दीपक झा एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय धवन ने किया।