केन्द्रीय रोजगार मेला में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली शामिल हुए
Apr 26 2025
ग्वालियर। केन्द्रीय रोजगार मेला में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली शामिल हुए हैं। जिसमें प्रधान मंत्री मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ें। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से नए अवसर बढ़े हैं। आज रोजगार मेला में कई नौजवानों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। यह देश का भविष्य हैं। पूरे देश में यह कार्यक्रम हो रहा है। इस अवसर पर ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 300 नौजवानों को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के मुख्य आतिथ्य में नियुक्ति पत्र बांटे गए।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित मेले में कहा कि जो लोग ये सोचते हैं कि भारत माता की आत्मा पर प्रहार करने से वह झुकेगी, लेकिन वह लोग गलतफहमी में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने का जो संकल्प लिया है उसमें हम ग्वालियर वासी यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरे देश के साथ ग्वालियर के सभी लोग मोदी का संकल्प पूरा करने के लिए हम उनके साथ है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना हमले में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके दु:ख में हम सभी भागीदार है। उनका दु:ख हमारा दुख है। भगवान उन सभी मृत आत्मा को शांति प्रदान करे और हम सभी की भगवान से यही प्रार्थना है कि इस हमले में घायल लोग जल्दी से जल्द ठीक हो। उन्होंने कहा कि देश एक नये संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा। उनका उदाहरण यहां आयोजित रोजगार मेला बनेगा।
इस रोजगार मेले में 300 युवाओं को रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रुप से शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारत दूरसंचार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हम 5 जी के बाद 6 जी को भी लीड करेंगे। उन्होंने सभी युवाओं से इस अवसर पर कहा कि आज आप एक संकल्प लें कि हम देश के लिए कुछ ऐसा काम करें जिससे कि देश आपके काम को देखकर आपको सैल्यूट करे। हमें आगे बढऩा है और देश के लिए काम करना है इसी भावना के साथ हमे काम करना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









