विद्यालय के बच्चों को कैंसर के प्रति किया जागरूक

Apr 26 2025

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी में कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. सीमा शिवहरे ने ब्रैस्ट कैंसर, सर्विक्स कैंसर, हेड-नैक कैंसर के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही एचपीवी वैक्सीन, तंबाकू व गुटखा प्रयोग एवं स्मोकिंग से होने वाले कैंसर तथा अल्कोहल से होने वाले कैंसर के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ प्रतिभा त्रिवेदी, श्रीमती कविता रायज़ादा, डॉ सीमा शिवहरे, सुश्री मीरा श्रीवास्तव एवं श्रीमती ऋचा शर्मा सहित स्कूल का पूरा टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा।