तीन मंदिरों में हुआ कलश पूजन, जमदारा जाएगी सप्त ऋषि यात्रा 27 अप्रैल को

Apr 26 2025

ग्वालियर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम और पालकी यात्रा से पूर्व शहर के तीन मंदिरों पर कलश पूजन का कार्यक्रम हुआ। इनमें राम मंदिर फालका बाजार, प्राचीन परशुराम मंदिर आप्टे की पायगा और रामकुई गेंडेवाली सडक़ स्थित परशुरामेश्वरम मंदिर शामिल थे। पालकी यात्रा 30 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे राम मंदिर फालका बाजार से निकाली जाएगी। इससे पहले रविवार 27 अप्रैल को यहां से सप्त ऋषि यात्रा जमदारा के लिए रवाना होगी। यात्रा में शामिल सदस्य वहां जाकर भगवान परशुराम का अभिषेक कर जल लेकर ग्वालियर लौटेंगे। 
आप्टे की पयगा स्थित प्राचीन परशुराम मंदिर में संत कृपाल सिंह की मौजूदगी में पं. गिरिराज गुरु एवं भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री ने कलश पूजन कराया गया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पुत्र रिपुदमन सिंह आकाश मुख्यअतिथि थे। 
इस अवसर पर प्रकाश नारायण शर्मा, सतीश शर्मा, नीतू शर्मा, डा. जयवीर भारद्वाज, डा. केशव पांडे, मनोज त्रिपाठी, श्यामबाबू शर्मा, हेमंत एडिशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।