संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों का हौसला बुलंदी पर
Apr 26 2025
ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 ग्वालियर की मेजबानी में आयोजित भोपाल संभाग की 54वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांच जारी रहा। बाक्सिंग में केंद्रीय विद्यालय क्र.3 ग्वालियर के आदर्श और केंद्रीय विद्यालय क्र.1 भोपाल के लक्ष्य मानवी का मुकाबला 54 किग्रा वर्ग में हुआ। जिसमें आदर्श ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय क्र. 3 भोपाल द्वितीय पाली के पुष्कर और बड़वा के शौर्य द्वीप के बीच 57 किलोग्राम वर्ग में पुष्कर ने जीत हासिल की। कबड्डी अंडर-14 बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय क्र.4 ग्वालियर और केंद्रीय विद्यालय खंडवा के बीच मैच हुआ, जिसमें केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 ग्वालियर विजेता रही। दूसरे मैच में केंद्रीय विद्यालय अंबाह और होशंगाबाद आमने-सामने थे। जिसमें होशंगाबाद ने 21-14 से विजय प्राप्त की। अंडर -17 आयु वर्ग में केंद्रीय विद्यालय क्र. 4 ग्वालियर ने सोनी मालवा को 42-21 से हराकर जीत हासिल की। केंद्रीय विद्यालय क्र. 3 ने केंद्रीय विद्यालय गेल गुना को कबड्डी में हराकर अपनी जीत दर्ज की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









