ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Apr 26 2025

ग्वालियर। ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा पहलगाम में हुए नरसंहार के विरोध में संस्था के मनोज राजपूत, लवेश सांधी, जतिन वोहरा, पंकज मार्शल, प्रदीप बहिरानी, शुभम सोलंकी, विनोद आर्य सहित सभी फोटोग्राफर भाइयों ने मिलकर एसडीएम केएन सिंह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। वही चेंबर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी ओर सदस्यों द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स से महाराज बाड़े तक रैली निकाली। तत्पश्चात महाराज बाड़े पर पहुंचकर केंडल जलकर दिव्यात्माओं को श्रद्धांजली अर्पित की। दिव्यात्माओं को श्रध्दांजली संस्था के समस्त पदाधिकारी एवंम समस्त  फोटोग्राफर्स साथियों ने मिलकर दी।