एमआईटीएस के छात्रों ने शहीदों को में मौन प्रदर्शन कर दी गई श्रद्धांजलि
Apr 26 2025
ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण हमले के विरोध में माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) के छात्रों ने मौन प्रदर्शन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और काली पट्टी बांधकर अपना आक्रोश प्रकट किया।
इस भावभीने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संस्थान के डीन छात्र प्रशासन डॉ. आरएस जादौन, प्रॉक्टर विशाल चौधरी, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रभाकर शर्मा सहित छात्र प्रतिनिधि माही शुक्ला, शिवांग तोमर, बलदेव कौरव, आर्यन सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
सभी ने दो मिनट का मौन रखकर हमले में शहीद हुए जवानों एवं घायलों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। छात्रों ने यह संदेश दिया कि देश की अस्मिता पर हुआ कोई भी हमला उन्हें स्वीकार नहीं है। यह जानकारी एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









