परशुरामेश्वर मंदिर पर संतो के मुख्यातिथि में अभिषेक व पूजन होगा

Apr 25 2025

ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण महासंघ द्वारा भगवान परशुरामेश्वर मंदिर पर मप्र सनाढ्य सभा रामकुई के तत्वाधान में भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को मनाया जाएगा। 
सर्व ब्राह्मण महासंघ के महामंत्री रामनारायण मिश्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर  प्रात: 8 बजे से 11 आचार्यो द्वारा मंत्रोउचारण से भगवान परशुराम का अभिषेक, पूजन समस्त उपवर्ग व संगठन के अध्यक्ष व वरिष्ठ जन करेंगे। संतो एवं स्थितियों के सानिध्य में समस्त ब्राह्मण बंधु 101 दीपक से महाआरती करेंगे, तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से प्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया है। 
इस हेतु समाज के महेश मुदगल, किशन मुदगल, इंजी. एसकेशर्मा, इंजी राजेश नायक, विजय कबजू, रवि आनंद गौड़ द्वारा महामंडलेश्वर व संतो के साथ गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित कर रहे है।