भगवान परशुराम का चल समारोह निकाला जाएगा

Apr 25 2025

ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के एडवोकेट राहुल पाराशर के निवास पर युवाओं की बैठक की गई। बैठक में 11 मई 2025 को भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर चल समारोह निकालने का निर्णय हुआ। बैठक में मुख्य संयोजक धर्मेंद्र भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, अशोक पाराशर, कैलाश पाराशर, सोनू बाजपेई, मोनू शर्मा, संगम भार्गव, विकास पाराशर आदि शामिल हुए।