जैनाचार्य का पट्टाचार्य पद महोत्सव 30 को इंदौर में

Apr 25 2025

ग्वालियर। श्रमण संस्कृति के समाधिस्थ गणाचार्य श्रीविराग सागर महाराज के अंतिम उपदेशानुसार, जैनाचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज को पट्टाचार्य पद महामहोत्सव का आयोजन 27 अप्रैल से दो मई तक इंदौर में जैन तीर्थ स्वरूप सुमति धाम जिनालय में होगा। इसमें जैनाचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज को पट्टाचार्य पद पदारोहण के संस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि 30 अप्रैल को सुबह अक्षय तृतीया पर जैनाचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज जी को पट्टाचार्य पद पदारोहण से संस्कार से सुशोभित करेंगे। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए 27 अप्रैल दो मई को समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर की 62वीं जन्म जयंती मनाएंगे।