भाविप ने कैंडल मार्च निकालकर हिंदू मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Apr 25 2025
ग्वालियर। कश्मीर में हुए आतंकी हमले में पहलगाम में मारे गए निर्दोष हिंदू मृतकों के लिए ग्वालियर मे भारत विकास परिषद नगर समन्वय द्वारा अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में चेतकपुरी विवेकानंद मूर्ति चौराहा पर परिषद के सदस्यों द्वारा कैंडल जलाकर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की गई।
इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल एवं रवि गर्ग ने कहा कि इस घटना से संपूर्ण देश में रोष व्याप्त है। प्रांतीय मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि भाविप द्वारा भारत सरकार से सख्त से सख्त कार्रवाई की कदम उठाने की मांग की गई, धर्म पूछकर मौत के घाट उतार देना जनमानस को अंदर से झकझोर कर दिया है। रीजनल संयुक्त महासचिव ने कहा कि मानवता के इस जघन्य अपराध को कभी माफ नहीं किया जा सकता। इस समय हमें एक जुटता का परिचय देना होगा।
इस अवसर पर अर्चना मिश्रा, राजकुमार गर्ग, राजेश बंसल, महावीर गुप्ता, गोपालदास जैन, कमल गुप्ता, संजय धवन, अशोक शर्मा, किशन गुप्ता, सतीश जैन, आलोपी बंसल, अनिल गुप्ता, महेश मंगल, नरेंद्र गर्ग, दिनेश चंद्र बंसल, विमी सचदेवा, उमा बंसल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









